सुनहरी छांव ट्रस्ट ने किया सदस्यों का मनोनयन
रायबरेली के भारत मौर्या को बनाया गया सह सचिव
नई दिल्ली।

नई दिल्ली की नवगठित साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक सुनहरी छांव ट्रस्ट में सदस्यों का मनोनयन किया गया।
“सुनहरी छाँव ट्रस्ट” साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को समर्पित एक उभरती हुई संस्था है। संस्था का उद्देश्य साहित्य के उत्थान/सेवा हेतु नवोदित कवियों/साहित्यकारों को मंच प्रदान करना, साहित्यिक गतिविधियों को बढ़ावा देना और सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना और समाज सेवा करना है। सुनहरी छांव ट्रस्ट की संस्थापिका डॉ. सुमन मोहिनी सलोनी, दीपाली सिंह उपाध्यक्ष, ऋषि मौर्य कोषाध्यक्ष, अभिषेक मिश्रा सचिव, भारत मौर्या सह सचिव/सह मीडिया प्रभारी, सुभाष श्रीवास्तव मीडिया प्रभारी, सैयद संगठन प्रभारी, आरजू खानाबदोश कार्यकारिणी सदस्य, हीत प्रकाश कटारिया कार्यकारिणी सदस्य, शिवम बर्मन संगठन प्रभारी, सोनम सायरा कार्यकारिणी सदस्य और प्रभात कुमार पांडे कार्यकारिणी सदस्य की भूमिका में रहेंगे।सुनहरी छाव ट्रस्ट ने अपनी वेबसाइट भी जारी की है जिसमें संस्था की पूर्ण जानकारी उपलब्ध है।
निष्पक्ष पत्रकारिता हेतु QR Code को स्कैन कर अपना अमूल्य सहयोग प्रदान कर हमें मजबूती प्रदान करें।










