Search
Close this search box.

एचएसएमबी फाउंडेशन व उत्तर प्रदेश अनुषांगिक संगठन द्वारा किया गया वृक्षारोपण 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एचएसएमबी फाउंडेशन व उत्तर प्रदेश अनुषांगिक संगठन द्वारा किया गया वृक्षारोपण 

रायबरेली‌।

भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ, भारतीय जनता पार्टी प्रणित उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में प्रदेश अध्यक्ष व श्री निधि कोऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड़ उत्तर प्रदेश के कार्यकारी निदेशक अंकुर सिंह के जन्मदिवस पर भाजपा प्रणित उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री इन्द्रजीत कुमार सरोज एडवोकेट के नेतृत्व में जनपद रायबरेली के डलमऊ तहसील के ब्लॉक दीनशाह गौरा के अंतर्गत ग्राम सभा थुलराई के पंचायत भवन परिसर में अमरूद, सागौन, नीम, आम इत्यादि के लगभग 1000 पौध रोपित किए गए। उक्त कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष हरिकेश बहादुर सिंह की अध्यक्षता में एचएसमबी फाउंडेशन के अध्यक्ष विकास पटेल एवं महासचिव संदीप श्रीवास्तव व जिले के अन्य पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों एवं ग्रामवासियों के साथ ज्ञानेंद्र प्रताप, राजेश कुमार यादव, रामनरेश, रामफेर , राम प्रकाश शुक्ला, राम सजीवन, कमलेश चंद पांडे, रामकरन शुक्ला, अनिल मिश्रा, हेमराज पासवान, राजेंद्र कुमार, राज किशोर, अनुभव मिश्रा, राजकिशोर, रोहित शुक्ला, मूलचंद पासवान, अखिलेश सिंह, मुन्ना सिंह, रवि सिंह बीडीसी, वीरेंद्र सिंह राठौड़, कृपा शंकर शुक्ला, अश्वनी शुक्ला, निर्मल तिवारी इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें