Search
Close this search box.

पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान हेतु वरिष्ठ पत्रकार को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान हेतु वरिष्ठ पत्रकार को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

 

हरि शंकर पाराशर

इंदौर।

राज्यसभा सदस्य एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शनिवार को वरिष्ठ पत्रकार महेश श्रीवास्तव को हिंदी पत्रकारिता में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए भारतीय पत्रकारिता महोत्सव के लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया। श्री श्रीवास्तव ने लगभग 65 वर्ष के अपने पत्रकारीय जीवन में रिपोर्टर से लेकर समूह सम्पादक की भूमिका का निर्वहन किया और अनेक राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त किए हैं। श्री श्रीवास्तव ने मध्यप्रदेश शासन के आधिकारिक गान “सुख का दाता सबका साथी” भी लिखा है जिसमें मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक ऐतिहासिक और प्राकृतिक महिमा को दर्शाया गया है। यह गान मध्यप्रदेश की एकता और गौरव को बढाता है।

स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. ने अप्रैल माह में आयोजित भारतीय पत्रकारिता महोत्सव के अवसर पर श्री श्रीवास्तव को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित करने की घोषणा की थी। सम्मान के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री श्री सिंह ने वरिष्ठ सम्पादक और साहित्यकार महेश श्रीवास्तव को मध्यप्रदेश की अमूल्य निधि बताया। उन्होंने कहा कि बरसों-बरस तक श्री श्रीवास्तव के लिखे आलेख और सम्पादकीय आज भी उनके स्मृति पटल पर अंकित है।

निष्पक्ष पत्रकारिता हेतु QR Code को स्कैन कर अपना अमूल्य सहयोग प्रदान कर हमें मजबूती प्रदान करें।

Leave a Comment

और पढ़ें