
चोरी की घटना कारित करने वाले तीन अभियुक्त गिरफ्तार

सन्नो विश्वकर्मा
सलोन, रायबरेली।
सलोन पुलिस ने चोरी के घटना को अंजाम देने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। चोरी की कई बड़ी घटनाओं को अंजाम दे चुके शातिर चोरों दुर्गेश पासी निवासी आतागंज उसरी, अमनदीप निवासी शांति नगर, रोहित निवासी कालीपुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के पास से ₹2950 भी बरामद किए गए। सभी अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा दिया गया।थाना प्रभारी शिव शंकर सिंह ने कहा कि पुलिस के शिकंजे से कोई भी अपराधी बच नहीं पाएगा चाहे कोई कितना भी शातिर क्यों न हो।
Author: Vikas Srivastava










