अपर कलेक्टर के रूप में नीलांबर मिश्र ने संभाला कार्यभार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अपर कलेक्टर के रूप में नीलांबर मिश्र ने संभाला कार्यभार

 

हरि शंकर पाराशर 

कटनी।

नवपदस्थ अपर कलेक्टर नीलांबर मिश्र ने सोमवार को कटनी में अपर कलेक्टर के पद का कार्यभार ग्रहण किया। श्री मिश्र पन्ना जिले से समान पद पर स्थानांतरित होकर कटनी आए हैं। वे राज्य प्रशासनिक सेवा के 2012 बैच के अधिकारी हैं।

इससे पहले, राज्य शासन ने श्री मिश्र का स्थानांतरण अनूपपुर जिले के लिए किया था और अनूपपुर के संयुक्त कलेक्टर दिलीप कुमार पाण्डेय को पदोन्नत कर कटनी में अपर कलेक्टर पदस्थ किया गया था। हालांकि, राज्य शासन ने पूर्व आदेश में संशोधन करते हुए श्री मिश्र को पन्ना से कटनी स्थानांतरित किया। श्री मिश्र के अनुभव और प्रशासनिक दक्षता से कटनी जिले के प्रशासनिक कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है।

Vikas Varta
Author: Vikas Varta

Leave a Comment

और पढ़ें