ललित को पटकनी देकर बाबा ने जीता दंगल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ललित को पटकनी देकर बाबा ने जीता दंगल

 

ऊंचाहार, रायबरेली।

क्षेत्र के मिर्जापुर एहारी में आयोजित अंतर प्रांतीय दंगल प्रतियोगिता में दर्जनों पहलवानों ने जौहर दिखाए। अंत में फाइनल मुकाबला बाबा पहलवान ने जीता उन्होंने दिल्ली के पहलवान ललित को हराया।

मिर्जापुर ऐहारी गांव स्थित परम धाम बूढ़े बाबा मंदिर परिसर में कजरी तीज के अवसर पर आयोजित दंगल प्रतियोगिता में कई राज्यों से पहलवान पहुंचे। देर शाम तक चली प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बाबा पहलवान अयोध्या धाम और ललित नई दिल्ली के मध्य हुआ जिसमें बाबा पहलवान ने ललित को चित करके मुकाबला अपने नाम कर दिया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रांतीय मंत्री अभिलाष चन्द्र कौशल व विशिष्ट अतिथि बिंदेश्वरी तिवारी ने पहलवानों को पुरस्कृत करके उनका सम्मान किया।

भाजपा नेता कौशल ने कहा कि कुश्ती प्रतियोगिता हमारी परंपरा का हिस्सा रही है। ग्रामीण परिवेश में कुश्ती एक नियमित प्रतियोगिता हुआ करती थी। शारीरिक स्वास्थ के लिए कभी कुश्ती युवाओं में अनिवार्य परंपरा रही है। खेल के माध्यम से समाज में आपस में भाईचारा बना रहता है। इस मौके पर प्रमुख रूप से दंगल के आयोजक पुत्तन सिंह चौहान, रोहित पासी, मुन्नू साहू, पुत्तन बाबा, पुष्पेंद्र सिंह समेत हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Vikas Varta
Author: Vikas Varta

Leave a Comment

और पढ़ें