
समर्थ नारी समर्थ भारत की टीम ने वृद्ध जनों के मध्य जाकर पितरों को किया याद

रायबरेली।
पितृ पक्ष के उपलक्ष में समर्थ नारी समर्थ भारत रायबरेली की जिला अध्यक्ष वंदना श्रीवास्तव की अध्यक्षता में रायबरेली टीम ने आई टी आई के निकट स्थित वृद्धा आश्रम जाकर अपने पित्र एवं मातृ तुल्य वृद्ध जनों के मध्य अपने अपने विचार साझा किए और अपने पितरों को याद किया।

टीम ने वृद्धा आश्रम पहुंच कर अनाज दान किया साथ ही सभी बहनों ने समोसा, बिस्कुट, दालमोट, इमरती व फल का वितरण किया और सभी वृद्ध जनों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष वंदना श्रीवास्तव ने बहुत भाविक शब्दों में बताया कि आप लोगों की यादें और प्यार ही हम लोगों को यहां आने पर मजबूर कर देता है और हमारा संगठन आप लोगों के पास आने के लिए बहुत उत्साहित रहता है। इस अवसर पर एकता निगम, आशा शुक्ला, सरला श्रीवास्तव, रचना, अमिता सिंह, कल्पना श्रीवास्तव, निशा, रश्मि सिंह, सुकीर्ति वर्मा, रश्मि पांडे, नीलिमा श्रीवास्तव, कुसुम अवस्थी, स्मिता दुबे, शोभा श्रीवास्तव, नीरा तिवारी, अंकिता, अनुराधा मिश्रा, बीना श्रीवास्तव, अवंतिका तिवारी, संचित श्रीवास्तव व अन्य लोग उपस्थिति रहे।
Author: Vikas Srivastava










