
नसीराबाद पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेस 5 कार्यक्रम आयोजित

पवन श्रीवास्तव
रायबरेली।
थाना नसीराबाद प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार सोनकर के नेतृत्व में मिशन शक्ति फेस 5.0 अभियान के अंतर्गत विद्यालय एम एम वली में महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया गया तथा सरकारी हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 1076, 1098, 102, 101, 181और साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा सरकारी योजनाएं कन्या सुमंगला योजना, सामूहिक विवाह योजना, उज्जवला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आदि के बारे में जागरूक किया गया।कार्यक्रम में विद्यालय के पूरे स्टाफ के साथ थाना नसीराबाद के उप निरीक्षक विमल कांत गोयल, उपनिरीक्षक अतुल मावी, हेड कांस्टेबल ब्रिज किशोर, महिला कांस्टेबल, गनिता चौहान एवं महिला कांस्टेबल सोनम उपस्थित रहीं।
Author: Vikas Srivastava










