
ओलंपियन सुधा सिंह, राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार चयन समिति की सदस्य नामित

रायबरेली।
एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने ओलंपियन एवं पद्मश्री विभूषित सुधा सिंह को राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड चयन समिति में बतौर सदस्य नामित किया है। सुधा सिंह के मनोनयन पर जनपदवासियों में हर्ष की लहर दौड़ गई।
भारत सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों के खिलाड़ियों को तीन तरह के पुरस्कार दिए जाते हैं। इसमें अरुणा एवं मेजर ध्यानचंद अवार्ड, राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड एवं द्रोणाचार्य अवार्ड शामिल हैं। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के अध्यक्ष बहादुर सिंह सागू द्वारा जारी किए गए परिपत्र के अनुसार ओलंपियन सुधा सिंह को राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड की चयन समिति में सदस्य के रूप में नामित किया गया है। इस कमेटी में अध्यक्ष के अतिरिक्त चार सदस्य नामित किए गए हैं। प्रतिष्ठित राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड की चयन समिति में नामित होने पर जनपद के कई गणमान्य नागरिकों ने सुधा सिंह को बधाई दी हैं।
Author: Vikas Srivastava










