Search
Close this search box.

घरों के सामने से एच टी लाइन रोकने हेतु जिलाधिकारी से लगाई गुहार 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

घरों के सामने से एच टी लाइन रोकने हेतु जिलाधिकारी से लगाई गुहार 

 

रायबरेली।

विद्युत विभाग द्वारा निजी संयोजन हेतु दी जाने वाली हाई वोल्टेज लाइन घरों के सामने से ले जाने से रोकने हेतु स्थानीय निवासियों ने जिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र सौंपा।

थाना सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत इंदिरा नगर मोहल्ले के निवासियों ने बताया कि हमारे घरों के सामने से बिजली की 11000KV हाईवोल्टेज की एक प्राइवेट लाइन बनाई जा रही है, जबकि आवासीय बिजली की लाइन के एक तरफ पोल गड़े हुए हैं और आमने-सामने के मकानों के मध्य मात्र 15 फीट का रास्ता है, यदि उसी गली में दोनों तरफ खम्भों से बिजली की लाइन जिसमें एक तरफ 11000केवी की लाइन जायेगी तो भविष्य में बड़ी घटना घट सकती है क्योंकि मोहल्ले के छोटे-छोटे बच्चे इसी रास्ते में खेलते है व मोहल्ले में रहने वाले सभी लोग सारे छोटे कार्यक्रम करते रहते है। भविष्य में कोई भी अप्रिय घटना न घटे इसके लिए जरूरी है कि हाईवोल्टेज 11000KV लाइन को उधर से न निकाला जाए। जनहित में हाईवोल्टेज 11000KV की लाइन बनाने को तुरन्त रोकने की आवश्यकता है।

स्थानीय निवासियों के अनुसार इस सम्बन्ध में विभाग के अधिकारियों को अनेक बार अनुरोध किया गया किन्तु कोई सुनवाई न होने पर उक्त एच टी लाइन से प्रभावित होने वाले मोहल्ले के अनेक निवासियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर जिलाधिकारी से 11000केवी की लाइन रोकने हेतु एक शिकायती पत्र सौंपा।

Leave a Comment

और पढ़ें