Search
Close this search box.

सिंचाई मंत्री ने किया कार्यालय का औचक निरीक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सिंचाई मंत्री ने किया कार्यालय का औचक निरीक्षण

अफसरों की अनुपस्थिति पर जताई नाराजगी

रायबरेली।

उत्तर प्रदेश के सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने गुरुवार को रायबरेली पहुंचकर सिंचाई विभाग के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। सिंचाई मंत्री के अचानक कार्यालय पहुंचने से विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान कई अधिकारी और कर्मचारी कार्यालय में अनुपस्थित पाए गए, जिस पर मंत्री ने कड़ी नाराजगी जताई।

सिंचाई मंत्री ने कार्यालय का दरवाजा बंद कर रिकॉर्ड और फाइलों की गहनता से जांच शुरू कराई और विभागीय कार्यों की प्रगति तथा चल रही परियोजनाओं की स्थिति का जायजा लिया। सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने अधिकारियों को सख़्त हिदायत दी कि लापरवाही और अनुपस्थित रहने की स्थिति बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें