Search
Close this search box.

ब्लाक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ब्लाक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

 

पवन श्रीवास्तव 

नसीराबाद, रायबरेली।

देश के प्रथम प्रधानमंत्री एवं बच्चों के प्यारे चाचा नेहरू के जन्मदिन के अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी छतोह विजय प्रकाश के नेतृत्व में परिषदीप ब्लाक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता खेल मैदान छतोह में आयोजित की गयी। खेल में प्रत्येक न्याय पंचायत से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों ने प्रतिभाग किया। 50 मीटर की दौड़ में हिमांशु, 100 मीटर की दौड़ में आदित्य तथा 200 मीटर की दौड़ में हिमांशु प्रथम रहे। कबड्‌डी एवं खो खो में नसीराबाद न्याय पंचायत प्रथम स्थान पर रहा। गोला फेंक में आरती द्विवेदी प्रथम स्थान पर रही।

खेल का आयोजन गिरजेश सिंह व आदित्य नारायण पांडेय ने किया। खेल सम्पन्न कराने में मुकेश सिंह, सुशील शुक्ला, महेंद्र मिश्रा, धर्मेन्द्र मिश्रा, रमेश शुक्ला, राकेश जायसी, दुर्गेश मोदनवाल, मोती लाल, विन्धादीन, प्रमोद कुमार, आजाद, हरिकेश, अजय कुमार, सुनील कुमार, चन्द्रपाल, मनोरमा, कृता सरोज, प्रतिष्ठा मिश्रा, प्रीति गंगवार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें