
उत्तर प्रदेश बार काउंसिल हेतु रायबरेली प्रत्याशी ने किया नामांकन

रायबरेली।
उत्तर प्रदेश में आगामी बार काउंसिल चुनाव में नामांकन हेतु रायबरेली से प्रत्याशी अधिवक्ता यशपाल सिंह ने प्रयागराज पहुंच कर नामांकन किया।
उत्तर प्रदेश बार काउंसिल चुनाव के चौथे चरण दिनांक ३१जनवरी २०२६ को होने वाले चुनाव में रायबरेली जनपद से वरिष्ठ अधिवक्ता यशपाल सिंह ने अधिवक्तागणों के भारी लाव लश्कर के साथ उत्तर प्रदेश बार कौंसिल पहुंच कर ५ सेट में अपना नामांकन पत्र बार कौंसिल के महामंत्री राम किशोर शुक्ला को सौंपा।
बताते चलें कि जिले में ३१ जनवरी २०२६ को सिविल कोर्ट रायबरेली में यह चुनाव सम्पन्न होगा। नामांकन के समय प्रमुख रूप से अधिवक्ता पदम प्रसाद श्रीवास्तव, एडवोकेट विश्वपाल सिंह, वीरेंद्र त्रिवेदी, ओ.पी. यादव, पुंडरीक मिश्रा, चन्द्रभान यादव, तेज बहादुर, मोहम्मद तारिक, बाल कृष्ण शुक्ला, नरवदा प्रसाद, अतुल जौहरी तथा इन्द्र बहादुर समेत सैकड़ों अधिवक्तागण मौजूद रहे।
Author: Vikas Srivastava










