राष्ट्रीय मानवाधिकार फाउण्डेशन ने पुलिस अधीक्षक को किया सम्मानित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राष्ट्रीय मानवाधिकार फाउण्डेशन ने पुलिस अधीक्षक को किया सम्मानित

 

रायबरेली।

राष्ट्रीय मानवाधिकार फाउण्डेशन भारत द्वारा समाज में अच्छा कार्य कर रहे व लोगों को उनके हितों की रक्षा के प्रति जागरूक करने व पीड़ितों को शीघ्र न्याय दिलाने वाले रायबरेली जनपद के पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह को राष्ट्रीय मानवाधिकार फाउण्डेशन के पदाधिकारियों ने सम्मानित किया। उनका उत्साह वर्धन करते हुए संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा कि आपके द्वारा प्रशासनिक सेवा के क्षेत्र में कार्यरत रहते हुये लोकमंगल की भावना से राष्ट्र के प्रति समर्पित होकर जो ऐतिहासिक सेवाएं दी जा रही हैं वह स्तुत्य हैं और वे निश्चित तौर पर युगान्तर तक अविस्मरणीय रहेंगी। अपने कर्तव्यों को पूर्ण मनोयोग से निरन्तर निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के साथ-साथ मानवाधिकार के संरक्षण एवं संवर्धन में किये जा रहे निरन्तर सराहनीय कार्यों की राष्ट्रीय मानवाधिकार फाउण्डेशन भूरि-भूरि प्रशंसा करता है आपके द्वारा नित नए कार्यों के माध्यम से समाज में जागरूकता उत्पन्न करने का कार्य किया जा रहा है। जो निश्चित रूप से बहुत ही सराहनीय है।

संरक्षक अवनेंद्र बहादुर सिंह ने भी पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह की सराहना करते हुए उनके द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की। उस समय उनके साथ संरक्षक हरिनाम सिंह, प्रांतीय संरक्षक शैलेन्द्र सिंह, विधिक सलाहकार मिलिंद द्विवेदी, जिलाध्यक्ष सर्वेंद्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष यूथ सुधांशु वर्मा, सचिव मोहित यादव, रुद्र प्रताप सिंह समेत समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता स्थापित करने वाले लोग मौजूद रहे।

Vikas Varta
Author: Vikas Varta

Leave a Comment

और पढ़ें