
अपने संसदीय क्षेत्र के भ्रमण पर रायबरेली पहुंचे राहुल गांधी
भ्रमण के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में हुए सम्मिलित

संवाददाता
रायबरेली।
सांसद व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र के एक दिवसीय भ्रमण पर रायबरेली पहुंचे। इस एक दिवसीय भ्रमण के दौरान सांसद राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं और जन प्रतिनिधियों से भेंट वार्ता की। तत्पश्चात नगर के आईटीआई परिसर स्थित राजीव गांधी स्टेडियम में रायबरेली प्रीमियर लीग टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। आईटीआई ग्राउंड पर पहुँच कर राहुल गांधी ने सिक्का उछाल कर टॉस किया और सभी टीमों का उत्साहवर्धन किया। इसके उपरांत श्री गांधी आनंद नगर स्थित नगर पालिका के अध्यक्ष के घर पहुंचे। यहाँ उन्होंने कुछ दिन पूर्व हुई नगर पालिका अध्यक्ष की बेटी की शादी के बाद परिजनों से भेंट कर नवदम्पत्ति को आशीर्वाद दिया। तदोपरांत श्री गाँधी ने रोहनिया विकास खण्ड अंतर्गत उमरन में मनरेगा चौपाल को सम्बोधित किया।

चौपाल को संबोधित करते हुए सांसद राहुल गांधी ने कहा कि मनरेगा का जो कांसेप्ट है उसके पीछे हमारी गवर्नमेंट थी, जो पंचायतें व लोकल गवर्नमेंट हैं उनको ज़िम्मेदारी दी जाये और उनको फाइनेंशियल रिस्पांसिबिलिटी दी जाए। उन्होंने कहा कि दूसरा लक्ष्य था कि हिंदुस्तान के जो गरीब लोग हैं उनके लिए मिनिमम वेज बने। जिससे कम कहीं वेज न हो यह हमारा लक्ष्य था। नरेंद्र मोदी जी यह नहीं चाहते। वह पावर को अपने हाथों में लेना चाहते हैं और ब्यूरोक्रेसी के पास डालना चाहते हैं। वह गरीबों को भूखा मारना चाहते हैं। मामला केवल नाम बदलने का नहीं है, मगर उन्होंने गांधी जी के नाम का अपमान जरूर किया है। उससे भी बड़ी बात जो हमारी गरीब जनता है उनका जो प्रोटेक्शन था वह हटा दिया गया है। जो हमारी मनरेगा स्कीम है उसे बचाने का आंदोलन कांग्रेस कर रही है ताकि जो मजदूरी करते हैं उन्हें प्रोटेक्शन मिले, इसके लिए हम लगे हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी चाहते हैं देश का पूरा का पूरा भाग गौतम अडानी और अंबानी के हाथ चला जाए। हम जनता की रक्षा कर रहे हैं। जनता का सपोर्ट कर रहे हैं। दूसरी तरफ नरेंद्र मोदी जी देश का पूरा का पूरा हिस्सा अडानी और अंबानी को दे रहे हैं।
Author: Vikas Srivastava











2 thoughts on “अपने संसदीय क्षेत्र के भ्रमण पर रायबरेली पहुंचे राहुल गांधी”
मुलताई में कुछ बैंक, कुछ शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बिना पार्किंग के संचालित हो रहे हैं, तथा कुछ लोगों ने पार्किंग के लिए जगह बहुत कम दी है। जो वाहन पार्किंग के लिए पर्याप्त नहीं है। इससे ग्राहको को वाहन खड़े करने में बहुत परेशानी होती है। आखिर बिना पार्किंग के बैंक कैसे संचालित हो रहे हैं। ये तो नियमों का उल्लघंन हो रहा है। सड़क किनारे वाहन खड़े करने से यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। कई बार दुर्घटना तक हो जाती है। सरकारी जमीन पर वाहन खड़े हो रहे हैं । जबकि जिस भवन मे बैंक संचालित होती है उसकी स्वयं की पार्किंग होना जरूरी है। मुलताई में संचालित सभी बैंकों की पार्किंग व्यवस्था की जांच होना चाहिए।
कुछ बेसमेंट बिना अनुमति के बने हैं। कुछ व्यावसायिक भवनों के नक्शे बिना पार्किंग दिए पास हुए हैं। कुछ लोगों ने सरकारी जमीन पर पक्का अतिक्रमण कर लिया है। जांच होना चाहिए।
नाम – रवि खवसे
शहर – मुलताई
जिला – बैतूल
राज्य – मध्यप्रदेश
साक्ष्यों एवं आधिकारिक बयान के साथ पूर्ण विवरण भेजें अथवा हमारे मध्य प्रदेश संवाददाता से संपर्क करें।