
गणतंत्र दिवस पर बाल विकास परियोजना अधिकारी ने फहराया तिरंगा

संवाददाता
नसीराबाद, रायबरेली।
बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय छतोह में सीडीपीओ अंजना अवस्थी ने गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराया।
ध्वजा फहराने में कार्यालय के प्रधान सहायक स्वामी नाथ, मुख्य सेविका क्रमशः नम्रता गुप्ता, खुशबू गौड़, अंशु साहू, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी वंदना, कंप्यूटर ऑपरेटर सुशील तिवारी, पाकीजा बेगम, सुमन लता सहित पूरा स्टाफ उपस्थित रहा। ध्वजोत्तोलन के उपरांत सीडीपीओ अंजना अवस्थी द्वारा सभी को मिष्ठान वितरित किया गया।
Author: Vikas Srivastava










