Search
Close this search box.

सेल्फ-इन्यूमरेशन की ऑनलाइन प्रक्रिया की शुरुआत सरकार की महत्वपूर्ण पहल :स्नेहलता त्रिवेदी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सेल्फ-इन्यूमरेशन की ऑनलाइन प्रक्रिया की शुरुआत सरकार की महत्वपूर्ण पहल :स्नेहलता त्रिवेदी 

 

संवाददाता

रायबरेली।

सरकार की तरफ़ से सेल्फ इन्यूमरेशन यानी कि स्वयं की गणना की पोर्टल के माध्यम से आरंभ की गई। इस उपलक्ष में वाणिज्य कर विभाग उपायुक्त डॉ. शिखा गुप्ता की अध्यक्षता में व्यापारियों की एक बैठक संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न व्यापार मंडलों के पदाधिकारियों ने भाग लिया और सेल्फ इन्यूमरेशन की प्रक्रिया को उपायुक्त परमहंस श्रीवास्तव द्वारा विस्तृत रूप से समझाया गया।

प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश सचिव व व्यापार बंधु स्नेहलता त्रिवेदी ने बताया कि सरकार की तरफ़ से सेल्फ इन्यूमेरेशन की प्रक्रिया की पहल बहुत ही महत्वपूर्ण शुरुआत है और एक यह काफ़ी बड़ी जनगणना की प्रक्रिया को सरल बना देगी। इस ऑनलाइन प्रक्रिया में ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को स्वयं की गणना करानी चाहिए, साथ ही अधिक से अधिक लोगों को इस ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में बताना चाहिए। इस ऑनलाइन सेल्फ इन्यूमेरेशन प्रक्रिया से एक विशिष्ट नंबर जनरेट होगा जो जनगणना के लिए घर पर आने वाले कर्मचारी को बताने पर डिजिटल डेटा सिंक्रोनाइजेशन हो जाएगा। se.census.gov.in पोर्टल पर जाकर सरल तरीके से स्वयं की गणना की जा सकती है। यह पोर्टल 15 दिन के लिए खुला है, इसलिए सभी तक यह सूचना हर माध्यम से लोगों तक पहुंचना ज़रूरी है।

इस अवसर पर प्रतिनिधि उद्योग व्यापार के जिला सचिव विनोद कुमार त्रिवेदी के साथ प्रतिनिधि उद्योग व्यापार व्यापार मंडल के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें