
चुनावी रंजिश के चलते मार पीट व कुल्हाड़ी से हमला
एसपी की चौखट पर पहुंचा पीड़ित परिवार

संवाददाता
रायबरेली।
शासन प्रशासन के लाख प्रयासों के बाद भी जनपद में आए दिन आपराधिक घटनाएं सामने आतीं रहती हैं। ताज़ा मामला भदोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भदिहा मजरे कचौदा मुहिउद्दीनपुर का है जहां की निवासी सरिता पत्नी रामप्रसाद ने स्थानीय विपक्षीगण समर बहादुर पुत्र राम किशुन, विनोद कुमार पुत्र राम किशुन अवधेश कुमार पुत्र राम किशुन शिवेन्द्र पुत्र समर बहादुर राजेन्द्र पुत्र राम किशुन, दिवस पुत्र राजेश पर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक की चौखट पर न्याय की गुहार लगाई।
शिकायतकर्ता सरिता ने आरोप लगाते हुए बताया,”विपक्षीगणों द्वारा बीती 16 मई 2026 को करीब दोपहर 12.30 बजे मेरे पुत्र लकी को बाजार जाते समय हमला किया गया जिसकी उसकी हालत नाजुक है, हम लोगों को जब पता चला तो हम लोग घर से जा रहे थे करीब 1 बजे दोबारा रास्ते उन लोगों ने फिर हमला किया जिसमें मेरे पति राम प्रसाद बुरी तरह जख्मी हो गये, जिस कारण जिला अस्पताल में दोनों को भर्ती कराया गया है जिनकी स्थिति बहुत नाजुक है। विपक्षीगण एक दबंग व सरहंग प्रवृत्ति के लोग है जिनके ऊपर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और उनके द्वारा अभी भी हमको जान से मारने की धमकी दी जा रही है, जबकि थाना इंचार्ज द्वारा 2 सिपाही सुरक्षा के लिये हमारे घर पर बैठाये गये मगर वह लोग रास्ते में रोककर धमकी देते हैं कहते है कि हमारा भाई वकील है और हमारा कुछ कर नहीं पाओगे। अभी तो 2 लोग ही अस्पताल पहुंचे है और अबकी जो मारेंगे सीधे भगवान के यहां पहुंचा देगे। मेरा कोई कुछ नही कर पायेगा। थाना में अभी तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया और अपराधी खुलेआम गांव में घूम रहे हैं और दबाव बना रहे हैं।”
फिलहाल उक्त प्रकरण को लेकर पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक को उचित कार्यवाही हेतु शिकायती पत्र दिया गया जहां पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल संबंधित को उचित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।
Author: Vikas Srivastava










