
आँगनबाड़ी कार्यकत्री की सेवानिवृत्ति पर हुआ विदाई समारोह का आयोजन
गैरजनपद के लिए स्थानांतरित सीडीपीओ को भी दी गई विदाई

संवाददाता
नसीराबाद, रायबरेली।
बाल विकास परियोजना छतोह में आंगनबाड़ी कार्यकत्री की सेवानिवृत्ति के उपलक्ष में उनके सम्मान में विदाई समारोह क्षेत्र की समस्त कार्यकत्रियों द्वारा आयोजित किया गया। ज्ञात हो कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री सरोज श्रीवास्तव आंगनबाड़ी केंद्र महमदपुर में तैनात थीं। इसके साथ ही रायबरेली से जनपद बाराबंकी के लिए स्थानांतरित सी०डी०पी०ओ० अंजना अवस्थी की भी बिदाई कार्यक्रम संपन्न किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रुप से बाल विकास परियोजना अधिकारी अंजना अवस्थी, प्रधान सहायक स्वामीनाथ, मुख्य सेविकाएं क्रमशः नम्रता गुप्ता, अंशु साहू, खुशबू गौड़, आंगन बाड़ी कार्यकत्री पाकीजा बेगम, शोभा वर्मा सहित परियोजना की अधिकांश कार्यकर्त्रियां उपस्थित रहीं।
Author: Vikas Srivastava










