
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर महाविद्यालय में किया गया योगाभ्यास

संवाददाता
रायबरेली।
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दयानंद बछरावां पीजी कॉलेज में कैडेट अर्जिता वर्मा के नेतृत्व में योगाभ्यास कराया गया। महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स एवं अन्य छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुभाष चन्द्र श्रीवास्तव ने सभी को योग दिवस की बधाई देते हुए कहा कि योग हमारी सभ्यता में आदिकाल से स्थापित है और पूरे विश्व को इसने दिशा देने का कार्य किया है। एनसीसी एएनओ कैप्टन डॉ विष्णु चन्द्र श्रीवास्तव ने योग की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संयोजन ट्रेनर राहुल चौरसिया ने किया। इस अवसर पर वैष्णवी, सावनी, रुद्र, अमीन, आशुतोष, मोहित, पलक, मोनू समेत अनेक कैडेट उपस्थित रहे।
Author: Vikas Srivastava










