राष्ट्रीय एकता दिवस पर दयानंद कॉलेज में क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राष्ट्रीय एकता दिवस पर दयानंद कॉलेज में क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

 

संवाददाता 

रायबरेली।

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर दयानंद पी.जी. कॉलेज, बछरावां में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें एनसीसी कैडेट्स के लिए क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में एसडी के 71 एवं एसडब्ल्यू की 91 कैडेट्स सहित कुल 162 कैडेट्स ने सहभागिता की। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार आकांक्षा सिंह, द्वितीय पुरस्कार मोहिनी तथा तृतीय पुरस्कार आरजू ने प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त मनीष कुमार, अहम, प्रियांशी, सोनम एवं नेहा, अंशिका कुशवाहा को भी उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सावनी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शिशिर श्रीवास्तव ने अपने संदेश में कहा कि राष्ट्रीय एकता भारत की सबसे बड़ी शक्ति है। देश की प्रगति और समृद्धि के लिए आवश्यक है कि हम सभी आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखें तथा विद्यार्थियों में एकता, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित करें।

राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. कल्पना श्रीवास्तव ने कहा कि भारत की विविधता ही उसकी सबसे बड़ी विशेषता है। भाषा, धर्म, संस्कृति और क्षेत्र की भिन्नताओं, आपसी सम्मान, समानता के माध्यम से ही एक सशक्त एवं समरस भारत का निर्माण संभव है।

डॉ. विष्णु चंद्र श्रीवास्तव, एएनओ ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व, सेवा और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की‌ भावना विकसित करती है। एकता दिवस पर हमें सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। पीआई सूर्य प्रकाश सिंह ने कैडेट्स को एकता दिवस की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संयोजन एनसीसी ट्रेनर राहुल चौरसिया द्वारा किया गया।

Vikas Varta
Author: Vikas Varta

Leave a Comment

और पढ़ें