Search
Close this search box.

संदिग्ध परिस्थितियों में स्कूल की छत से गिरी छात्रा, हालत गंभीर 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संदिग्ध परिस्थितियों में स्कूल की छत से गिरी छात्रा, हालत गंभीर 

 

रायबरेली।

थाना सदर कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत एसजेएस पब्लिक स्कूल में अध्यनरत 12वीं कक्षा की छात्रा अपूर्वा यादव (16) स्कूल की छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल छात्रा को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। ईएमओ डाक्टर दीपेंद्र सिंह ने बताया कि छात्रा को पैर व ठुड्डी पर गहरी चोट आई है और वह चलने में असमर्थ है।

सूत्रों के अनुसार छात्रा ने स्कूल की छत से छलांग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है और विद्यालय प्रशासन ने मामले को दबाने के लिए बिना पुलिस को सूचना दिए ही छात्रा को अस्पताल में भर्ती करा दिया लेकिन बाद में विद्यालय संचालक ने डॉक्टर को बिना बताए छात्रा को एंबुलेंस से जिला अस्पताल से लेकर कहीं और चले गए। हालांकि विद्यालय प्रशासन ने अभी तक इस घटना के संबंध में कोई जानकारी नही दी है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool