कलयुगी पति बना शैतान, दवा लेने गई पत्नी पर चाकू से किया जानलेवा हमला
रायबरेली।

जनपद के नसीराबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत खोदायगंज मोहल्ले में एक दवा लेने गई पत्नी पर पति ने सड़क पर एक के बाद एक ताबड़तोड़ चाकू से किया जान लेवा हमला कर दिया। महिला गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती है। खोदायगंज मोहल्ले में रहने वाली रीना उम्र 26 वर्ष घर से दवा लेने जा रही थी तभी सड़क पर उसके पति अरमान ने उसके ऊपर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। महिला खून से लथपथ होकर वहीं जमीन पर गिर पड़ी लेकिन पति उसके ऊपर चाकू से लगातार हमले करता रहा और उसको मरणासन्न हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रायबरेली के लिए रेफर कर दिया गया जहां महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।









