Search
Close this search box.

गायत्री ज्ञान मंदिर में 18 सितम्बर से आरम्भ होगा सामूहिक पिण्ड तर्पण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गायत्री ज्ञान मंदिर में 18 सितम्बर से आरम्भ होगा सामूहिक पिण्ड तर्पण

 

लखनऊ।

इन्दिरा नगर सेक्टर-9 स्थित गायत्री ज्ञान मंदिर में प्रतिवर्ष की भांति पितृपक्ष के अवसर पर 18 सितम्बर 2024 से सामूहिक पिण्ड तर्पण प्रारम्भ होगा। जो 02 अक्टूबर तक 2024 तक प्रतिदिन चलेगा। मुख्य संयोजक उमानंद शर्मा ने बताया कि प्रातः 5:30 बजे से षट्क्रम, देव, यम, पितरों, के आवाह्न, पूजन के उपरान्त गायत्री यज्ञ होगा। यज्ञ में समाज, राष्ट्र, विश्वकल्याण के लिए, गायत्री मंत्र, महामृत्युजंय मंत्र, रूद्र गायत्री मंत्र से आहुतियाँ प्रदान की जायेंगी तथा मृत्यु के देवता यम से यम गायत्री मंत्र से पूर्वजों की आत्मोन्नित के लिए आहुतियाँ प्रदान की जायेगीं। श्री शर्मा ने बताया कि सभागार में युगऋषि द्वारा रचित धर्म एवं अध्यात्म, वैज्ञानिक विश्लेषण के साथ जीवन मृत्यु एवं आत्मा पर आधारित साहित्य जैसे- मैं क्या हूँ?, गहना कर्मोंगति, मरने के बाद हमारा क्या होता, पितरों को श्रद्धा दें वे शक्ति देंगे, पितर हमारे अदृश्य सहायक, मरणोत्तर जीवन उसकी सच्चाई, जीवन एवं मृत्यु, भूत कैसे होते हैं क्या करते हैं?, स्वर्ग-नर्क की स्वचालित प्रक्रिया, मरे तो सही बुद्धिमता के साथ, जल्दी मरने की उतावली न करें उपरोक्त पुस्तकें सभागार में अवलोकन हेतु प्रदर्शित रहेंगी जिन्हें क्रय करके लिया भी जा सकता है। पिण्ड तर्पण में नर-नारी जातिवंश का भेद नहीं होगा सभी भागीदारी कर सकते हैं। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए एक दिन पूर्व सूचना देना अनिवार्य होगा।

Vikas Varta
Author: Vikas Varta

Leave a Comment

और पढ़ें