Search
Close this search box.

मुफ़्त चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुफ़्त चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

 

महराजगंज, रायबरेली।

रायबरेली रोड पर स्थित पल्स हॉस्पिटल में मुफ़्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता व महाराजगंज चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू ने फीता काटकर किया। शिविर में सैकड़ो लोगों ने मुफ़्त स्वास्थ्य जांच एवम् इलाज का लाभ उठाया। क्लीनिक संचालक डॉक्टर साजिद अली ने बताया कि मानव सेवा एवं समाज सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। उन्हें जब भी मौका मिलता है इस तरह के शिविर के माध्यम से लोगों की सेवा करते हैं जिससे अब तक सैकड़ो लोग लाभान्वित हो चुके हैं। शिविर में 120 मरीज का ब्लड प्रेशर, शुगर, यूरिन एवं अन्य बीमारियों की जांच कर मुफ़्त चिकित्सा एवं सेवा का लाभ दिया गया और दवाइयां भी वितरित की गईं। प्रभात साहू ने शिविर में आए हुए मरीजों से बातचीत की और डॉक्टर के परामर्श से अपने हाथों से उन्हें दवाइयां भी वितरित की। शिविर में आए लोगों को बीमारी एवं आपातकालीन स्थित मे बचाव के टिप्स भी बताए।

Leave a Comment

और पढ़ें