Search
Close this search box.

हनुमान मंदिर से आभूषणों सहित मूर्तियां व दानपात्र चोरी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 हनुमान मंदिर से आभूषणों सहित मूर्तियां व दानपात्र चोरी

 

महराजगंज, रायबरेली।

महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के टीसा खानापुर मजरे गजनीपुर में स्थित हनुमान मंदिर में देर रात अज्ञात चोरों ने मंदिर के अंदर से सोने, चांदी, पीतल के आभूषण सहित मूर्तियां व दानपात्र गायब कर दिया। चोर चोरी करके माल सहित फरार हो गए किसी को भनक तक नहीं लगी। सुबह जब मंदिर के पुजारी रामकुमार पूजा अर्चना करने पहुंचे तो देखा गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो सामान गायब मिला। चोरों द्वारा मूर्ति के गले से सोने का लॉकेट चांदी का मुकुट व दान पात्र की धनराशि चोरी की गई। मंदिर के पुजारी रामकुमार ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर कोतवाली प्रभारी बालेंदु गौतम मय पुलिस के साथ पहुंचकर पुजारी से बारीकी के साथ पूछताछ करने के बाद आसपास जांच पड़ताल शुरू कर दी और जल्द ही खुलासा करने का आश्वासन दिया। मंदिर में चोरी की घटना से ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखने को मिला।

Leave a Comment

और पढ़ें