मोदनवाल समाज द्वारा युवा छात्र सम्मेलन का किया गया आयोजन 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मोदनवाल समाज द्वारा युवा छात्र सम्मेलन का किया गया आयोजन 

 

रायबरेली। 

अखिल भारतीय कान्यकुब्ज वैश्य मोदनवाल समाज महासभा के तत्वाधान में युवा छात्र सम्मेलन का आयोजन सिविल लाइन स्थित डॉक्टर जेके भारत के आवास पर संपन्न किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर घनश्याम दास मोदनवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष, विशिष्ट अतिथि के रूप में चिरंजी लाल मोदनवाल राष्ट्रीय महामंत्री, आलोक कुमार मोदनवाल प्रदेश अध्यक्ष, रमेश कुमार मोदनवाल जिला अध्यक्ष, डॉ जेके भारत मोदनवाल जिला संरक्षक, जिला उपाध्यक्ष दीपू मोदनवाल, जिला महामंत्री बब्लू मोदनवाल आदि लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या में मोदनवाल समाज के छात्र एवं छात्राओं ने सम्मेलन में बढ़-चढ़ के हिस्सा लिया और इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने समाज को एकजुटता कैसे बने और छात्र-छात्राओं के बेहतर भविष्य के लिए क्या-क्या कदम संगठन द्वारा उठाया जाना चाहिए इस पर चर्चा की। डॉ जेके भारत ने प्रकाश डालते हुए जोर दिया कि जो अतिथियों द्वारा प्रस्तावना रखी गई है उस पर हमें अमल करना है ताकि हमारे छात्र-छात्राओं का भविष्य सुनहरा और उज्जवल बन सके। इन सभी विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।

Vikas Varta
Author: Vikas Varta

Leave a Comment

और पढ़ें