हर्षोल्लास से मनाया गया पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन

रायबरेली।

जनपद में हर्षोल्लास पूर्वक पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन मनाया गया। जिसमें शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए डिग्री कॉलेज चौराहा, घंटाघर आदि प्रमुख स्थानों पर मुस्लिम भाइयों नें हजारों की तादात में एकत्रित होकर जुलूस निकाला। जुलूस में मुख्य तौर से छोटी छोटी इस्लामिक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जनपदीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। पारम्परिक मान्यताओं के अनुसार आज का मुकद्दस दिन मुस्लिम भाइयों के लिए ईदों में ईद मानी जाती है व इस दिन को मोहम्मद साहब के जन्म व मृत्यु का दिन भी कहा जाता है।









