Search
Close this search box.

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में दो दिवसीय कला, क्रॉफ्ट एवं संस्कृति महोत्सव का शुभारंभ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में दो दिवसीय कला, क्रॉफ्ट एवं संस्कृति महोत्सव का शुभारंभ

 

रायबरेली।

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, रायबरेली में आयोजित दो दिवसीय कला, क्रॉफ्ट एवम् संस्कृति महोत्सव का शुभारंभ जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य जय प्रताप सिंह एवं कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ भावना श्रीवास्तव वरिष्ठ कोषाधिकारी, रायबरेली द्वारा मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा अपने उद्बोधन के साथ ही साथ स्वरचित कविता पाठ भी किया गया। प्राचार्य जय प्रताप सिंह एवम् मुख्य अतिथि द्वारा समस्त स्टालों का अवलोकन भी किया गया, जिसकी भव्यता और कुशलता की सराहना प्राचार्य द्वारा शिक्षकों को शुभाशीष देकर की गई। उन्होंने कहा की ऐसे ही सभी शिक्षक अपने अपने विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित कर छात्रों की प्रतिभा को निखार सकते हैं।

कार्यक्रम के प्रथम दिवस में विभिन्न विकास क्षेत्र के शिक्षकों द्वारा आकर्षक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। सरस्वती वंदना सविता सिंह, दिलीप, डॉ यज्ञदत्त द्वारा की गई।गणेश वंदना गौरव पाठक द्वारा एवं शंखनाद विद्याभूषण, शशांक त्रिवेदी, भूपेंद्र मिश्रा द्वारा किया गया।

महोत्सव प्रभारी डायट प्रवक्ता अभिवेक श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि द्वितीय दिवस के कार्यक्रम में समस्त विधाओं से संबंधित प्रस्तुतीकरण शिक्षकों द्वारा किए जाएंगे जिसमें मोनो एक्ट, पपेट शो, नुक्कड़ नाटक, काव्य पाठ,श्लोक वाचन, लोकगीत, लोकनृत्य आदि रंगारंग कार्यक्रम शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत किए जाएंगे। कार्यक्रम का संचालन डायट प्रवक्ता धर्मेंद्र सिंह बघेल के साथ शिक्षक अमित सिंह, शिक्षिका साइमा बेबी के द्वारा किया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें