सूचना कार्यालय में मनाई गई गांधी व शास्त्री जयंती

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सूचना कार्यालय में मनाई गई गांधी व शास्त्री जयंती

 

रायबरेली।

ज़िला सूचना कार्यालय रायबरेली में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी अनुराग रंजन ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प चढ़कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उन्होंने कहा कि हम सभी को इन महापुरुषों के आदर्शों और सिद्धांतों को जीवन में अपनाने का प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिनमें गांधी जी के जीवन और कार्यों पर चर्चा, उनके विचारों को साझा करना और सामाजिक सेवा कार्यक्रम शामिल हैं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन की लड़ाई में इन महापुरुषों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। हम सभी को इनके जीवन दर्शन से प्रेरणा लेनी चाहिए।

इस अवसर पर प्रचार सहायक बड़े लाल यादव, कंप्यूटर ऑपरेटर राशिद, रंजीत और राजकुमार उपस्थित रहे।

Vikas Varta
Author: Vikas Varta

Leave a Comment

और पढ़ें