Search
Close this search box.

नगर पंचायत में श्री रामलीला मंचन का हुआ शुभारंभ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नगर पंचायत में श्री रामलीला मंचन का हुआ शुभारंभ

 

नसीराबाद, रायबरेली।

नगरपंचायत नसीराबाद में श्री रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित दस दिवसीय रामलीला मंचन कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ श्री राम लीला कमेटी के अध्यक्ष पवन श्रीवास्तव एवं पदाधिकारी, सहयोगी बन्धु एवम् ड्रामेडिकल पार्टी के सभी कलाकारों द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की पूजा-अर्चना कर प्रारम्भ हुआ। उक्त अवसर पर पवन श्रीवास्तव एवम् आयोजक मण्डल ने कहा कि रामलीला मंचन के माध्यम से श्री राम के आदर्शों के बारे में जानना एवं उनका अनुसरण कर जीवन को सार्थक बनाना चाहिए। राम का जीवन ही सम्पूर्ण मानवता के लिए एक आदर्श है। प्रमुख पात्रों में सुरेश चौरसिया, पप्पू रावत, मोहित अग्रहरी, लालता सविता, मनोज सविता, मंसाराम, कौशल किशोर, आनन्द राष्ट्रवादी, केदार साई, जितेंद्र साहू, कमलेश साहू, हरी राम माली, सदा शिव मौर्य, मोहित आदि उपस्थित रहे।

पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट 

Leave a Comment

और पढ़ें