
विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

रोहनियां, रायबरेली।
बच्चों में विज्ञान के प्रति अभिरूचि एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अन्तर्गत 04 अक्टूबर 2024 को बीआरसी रोहनिया में “कौन बनेगा नन्हा कलाम” विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन खण्ड शिक्षा अधिकारी डा. सत्य प्रकाश यादव और डायट मेंटर सन्तोष कुमार यादव के नेतृत्व में किया गया। प्रथम चरण की परीक्षा में 18 उच्च प्राथमिक विद्यालय और 1 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय से 57 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रथम चरण की परीक्षा के उपरांत टाप 25 छात्र छात्राओं को रैण्डमाइज करके पांच समूहों में बांटकर द्वितीय चरण की परीक्षा कराई गई। क्विज प्रतियोगिता में राधिका उ. प्रा.वि. इटौरा बुजुर्ग, अर्शिया उ. प्रा. वि. लक्ष्मीगंज, अंशिका उ. प्रा. वि. लक्ष्मीगंज, दीपक बछैयापुर, राशी लक्ष्मीगंज, उज्ज्वल बछैयापुर, रिया यादव रघुनाथपुर लबेदवा, साधनी केजीबीवी रोहनिया, प्रतिभा इटौरा बुजुर्ग, लक्ष्मी गुप्ता रसूलपुर ने क्रमशः प्रथम से दशम स्थान प्राप्त किया। समस्त प्रतिभागी छात्र छात्राओं को स्टेशनरी किट, प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। शीर्ष दस स्थान प्राप्त छात्र छात्राओं को मोमेन्टो और शीर्ष 25 छात्र छात्राओं को मेडल से सम्मानित किया गया। टॉप 5 बच्चों को विज्ञान आधारित प्रोजेक्ट बनाने हेतु प्रति छात्र ₹3000/ रूपये विद्यालय के SMC खाते में भेजा जायेगा। जनपदीय कार्यक्रम के बाद प्रत्येक ब्लॉक से 100 बच्चों को गत वर्ष की भांति शैक्षिक भ्रमण भी कराया जायेगा। प्रतियोगिता के उपरांत समस्त प्रतिभागी छात्र -छात्राओं, अभिवावकों एवं शिक्षकों ने भोजन किया। खण्ड शिक्षा अधिकारी ने बच्चों से विज्ञान के क्षेत्र में नये आयाम स्थापित करने के लिए पढाई करने के लिए प्रोत्साहित किया। ब्लॉक के शिक्षक हंसराज द्वारा बनाई गई।दर्जनों पेंटिंग की गैलरी भी बच्चों के अवलोकनार्थ लगाई गई जिसे बच्चों ने बड़े मनोयोग से देखा एवं चर्चा की। ARP विनोद तिवारी, अनुराग श्रीवास्तव, अर्चना वर्मा, ऋचा अवस्थी, मंजू यादव, प्रतिभा यादव, नौरंग लाल, विजय प्रताप सिंह, भूपेंद्र कुमार गुप्त, उमेश कुमार और सुनील कुमार ने प्रतियोगिता को सम्पन्न कराने में अपना सराहनीय योगदान दिया।
पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
Author: Vikas Srivastava










