Search
Close this search box.

नगर पंचायत के आंगनबाड़ी केन्द्रों को सिलेन्डर सहित चूल्हा का किया गया वितरण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नगर पंचायत के आंगनबाड़ी केन्द्रों को सिलेन्डर सहित चूल्हा का किया गया वितरण

 

 नसीराबाद-रायबरेली।

नगर पंचायत नसीराबाद के चेयरमैन मो०अली एवम् अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने नगर के आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमशः लाला की बाजार, कहारन टोला, नसीराबाद प्रथम मिलकियाना केंद्र पर 3 से 6 वर्ष के बच्चों को पका पकाया भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रभारी सी०डी०पी०ओ० कृष्णा देवी और लिपिक स्वामी नाथ की उपस्थिति में सिलेन्डर सहित गैस चूल्हा वितरित किया। इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री पाकीजा बेगम, सुमनलता, नजमुन सहित नगर पंचायत का स्टाफ मौजूद रहा।

पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट 

Leave a Comment

और पढ़ें