Search
Close this search box.

आगामी त्योहारों के लिए सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आगामी त्योहारों के लिए सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

 

रायबरेली। 

जिलाधिकारी हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में धनतेरस, हनुमान जयन्ती/नरक चतुर्दशी (छोटी दीपावली), दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैयादूज/चित्रगुप्त जयन्ती, छठपूजा, देवोत्थान एकादशी, कार्तिक पूर्णिमा/गुरूनानक जयन्ती, वीरागंना ऊदादेवी शहीद दिवस आदि पर्वों को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों व धर्मगुरु, व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों, गंगा स्नान घाट के प्रमुख के साथ सेन्ट्रल पीस कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई।

जिलाधिकारी ने कहा कि त्योहारों को आपसी भाईचारे, परंपरागत और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाया जाए। जनपद गंगा-जमुनी तहजीब के लिए जाना जाता है इसे बनाए रखें। धार्मिक स्थलों पर व्यापक साफ सफाई अभियान चलाया जाए। उत्सव के दौरान आने जाने वाले मार्गों को ठीक कराया जाए। साथ ही सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा जाए। खाद्य विभाग लगातार प्रवर्तन अभियान चलाकर खाद्य पदार्थ की सैंपलिंग करता रहे। फूड सेफ्टी वाहन भी लगाया जाए जिससे व्यापारी अपने खाद्य पदार्थों की सैम्पलिंग करवा सकें। अग्निशमन विभाग की गाड़ियां तैयार रखी जाएं। स्वास्थ्य विभाग इमरजेंसी वार्ड में पर्याप्त कर्मचारी ड्यूटी पर लगाएं। बिजली विभाग अनियमित विद्युत तारों को व्यवस्थित कर ले। ट्रांसफार्मर की रिपेयरिंग त्योहारों से पहले ही कर ली जाए। ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखा जाए। किसी भी बड़े आयोजन को कराते समय जिला प्रशासन की अनुमति अवश्य ली जाए।

पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह ने संबंधित को निर्देश देते हुए कहा कि अति संवेदनशील स्थलों पर त्योहारों के दौरान कड़ी नजर रखी जाए। छोटी-छोटी घटनाओं को भी गंभीरता से लिया जाए। सम्मानित नागरिकों के साथ बैठक करा ली जाए। सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखी जाए। अफवाह फैलाने वालों पर कठोर कार्यवाही की जाए। आबकारी विभाग लगातार प्रवर्तन अभियान चलाता रहे। शराब की दुकानों और ठेकों पर अवैध शराब पाए जाने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई करे। महिलाओं की सुरक्षा के लिए सार्वजनिक और बाजारों में महिला पुलिसकर्मी तैनात रहें। व्यापारी अपने व्यापारिक संस्थानों में सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगाएं। त्योहारों के दौरान जुआ खेलने वालों पर भी नजर रखी जाए। जो भी माहौल को बिगाड़ने का प्रयास करे उसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दें। त्योहारों के समय लाउड स्पीकर से बजने वाले संगीतो पर भी नजर रखी जाए। कोई भी व्यक्ति या समुदाय अभद्र गीत संगीत का प्रयोग करता हुआ न मिले। डीजे संचालको की सूची तैयार कर ली जाए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय, ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट प्रफुल्ल कुमार शर्मा, अपर जिलाधिकारी (प्र.) सिद्धार्थ, मुख्य चिकित्सा धिकारी डॉ० नवीन चंद्रा, पीस शांति समिति के सदस्य विभिन्न धर्मों के धर्मगुरु, संभ्रांत नागरिक आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें