गंगा आरती और साँस्कृतिक कार्यक्रम का किया गया भव्य आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गंगा आरती और साँस्कृतिक कार्यक्रम का किया गया भव्य आयोजन

 

रायबरेली।

जिला गंगा समिति रायबरेली द्वारा जनपद के रानी शिवाला गंगा घाट पर साँस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन जिला परियोजना अधिकारी संजय कुमार व क्षेत्रीय वन अधिकारी डलमऊ रवि भाष्कर के द्वारा माँ गंगा के तट पर गंगा आरती करने के उपरान्त किया गया। परियोजना अधिकारी द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत कर सभी का माँ गंगा के आँचल में स्वागत किया गया। कार्यक्रम में युवाओं द्वारा अपनी भव्य प्रस्तुति की गयी। राष्ट्रीय स्तर की आल्हा गायक काजल सिंह ने अपनी प्रस्तुति देकर उपस्थित श्रोताओं व श्रद्धालुओं का मनमोह लिया। यूट्यूबर रिंशू यादव द्वारा अपनी बेहतर प्रस्तुति की गयी जिसमें काफी सराहना की गयी। क्षेत्रीय अधिकारी डलमऊ ने सभी प्रतिभागियों को उनकी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रशंसा की। आदित्य प्रताप सिंह जिला कार्यसमिति सदस्य भाजपा ने सभी की सराहना की एवं भारत सरकार द्वारा नमामि गंगे परियोजना के प्रति माँ गंगा के आंचल को नित्य निर्मल एवं अविरल बनाने की अपील की। सहायक अध्यापक उदय चंद एवं समाज सेवक अजय कुमार वाजपेयी ने ऐसे आयोजन हेतु जिला गंगा समिति एवं सभी पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया। अमृता वर्मा एवं अनूप कुमार यादव ने गंगा को स्वच्छ रखने और अविरल बनाने हेतु हस्ताक्षर अभियान एवं गंगा शपथ कराया। अपनी बेहतर प्रस्तुति एवं संचालन कर रहे संजीव एवं प्रशांत कुमार द्विवेदी द्वारा सफल आयोजन हेतु सभी को बधाई दी गयी। कार्यक्रम में सभी आगंतुकों अजित कुमार एवं अवंतिका, चाँदनी, मुस्कान, कशिश, अम्बुज, प्रीतम, करन, सरिता, पल्लवी, अनन्या व अन्य प्रतिभागियों को शील्ड व टी शर्ट के साथ पुरस्कृत किया गया।

पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Vikas Varta
Author: Vikas Varta

Leave a Comment

और पढ़ें