Search
Close this search box.

नसीराबाद प्रेस क्लब के पदाधिकारियों का हुआ चयन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नसीराबाद प्रेस क्लब के पदाधिकारियों का हुआ चयन

 

छतोह, रायबरेली।

विकासखण्ड छतोह के संवाददाताओं की उपस्थिति में नसीराबाद प्रेस क्लब की कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। जिसमें संरक्षक के पद पर संजीव सिंह (दीपू सिंह) एवं पवन कुमार श्रीवास्तव, अध्यक्ष पद पर कामतानाथ सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर शिव शंकर वर्मा, उपाध्यक्ष पद पर दुर्गा सिंह एवं मुस्तकीम अहमद, महामंत्री पद पर जगदीश प्रसाद तिवारी, मंत्री पद पर विजय कुमार, संयुक्त मंत्री पद पर लालजी मिश्रा तथा कोषाध्यक्ष के पद पर मोहित मिश्रा का चुनाव किया गया। कार्यकारिणी के गठन के उपरांत सभी पदाधिकारियों ने अपने अपने दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ ली।

पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Leave a Comment

और पढ़ें