
राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर शिक्षा उन्नयन संगोष्ठी एवं शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का आयोजन

रायबरेली।
उत्तर प्रदेशीय उर्दू शिक्षक संघ रायबरेली के द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा दिवस (स्वतंत्र भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री भारत रत्न मौलाना अबुल कलाम आज़ाद के जन्म दिवस) के अवसर पर शिक्षा उन्नयन संगोष्ठी एवं शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का आयोजन नगर क्षेत्र स्थित स्वराज नगर के एशिया लॉन में किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता, निबन्ध प्रतियोगिता, पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता, एकांकी प्रतियोगिता एवं समूहगान प्रतियोगिता सम्पन्न कराई गई। जिसमें जनपद के विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों के 250 से अधिक छात्र छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की शुभारंभ सैफुल्लाह की ईश वन्दना के साथ की गई।
मोहम्मद ज़ुबैर प्रवक्ता डाइट ने अपने उद्बोधन में कहा आज हमें ऐसे महापुरूषों के कृत्यों को याद करने की आवश्यकता है जिन्होंने समाज को एक सही और रौशन रास्ता दिखाया और उन्हें तरक़्क़ी की बुलंदियों तक पहुंचाने में अपना सब कुछ ख़ुशी ख़ुशी न्योछावर कर दिया। मौलाना मोहम्मद नफ़ीस नदवी ने कहा हमें इल्म के सही मक़सद को समझने के साथ साथ इल्म के पैग़ाम को हमें अपने और समाज में उतारने की सख़्त ज़रूरत है। आज हमारा समाज खोखला होता जा रहा है। सही शिक्षा की रोशनी से हमें अपने समाज को सही राह पर ले जाने की कोशिश करनी होगी वरना हमारा पढ़ा लिखा समाज जीवन के असल मक़सद से दूर हो जाएगा। इसके अतिरिक्त मोइनुल हक़, विजय विद्रोही, रोहित चौधरी, राघवेन्द्र यादव, संतलाल ने मौलाना आज़ाद के कृत्यों पर विस्तृत प्रकाश डालकर बच्चों को प्रोत्साहित किया।
भाषण प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में मोहम्मद राफ़े राजकीय इण्टर कॉलेज ने प्रथम, नशरा फ़ातिमा सैंट पीटर स्कूल ने द्वितीय एवं एलीज़ा ख़ान चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं जूनियर वर्ग में मोहम्मद उस्मान ह्यूमन पब्लिक स्कूल ने प्रथम, अब्दुल वाली दारुल अरक़म पब्लिक स्कूल ने द्वितीय एवं अवन्तिका सिंह रेयान इंटरनेशनल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबन्ध प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में अहमद नवाज़ विबग्योर पब्लिक स्कूल ने प्रथम, खनसा फ़ातिमा अलहम्द पब्लिक स्कूल ने द्वितीय एवं नशरा फ़ातिमा सेंट पीटर स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं जूनियर वर्ग में सायबा बानो सलाम ओरिएंटल कॉलेज ने प्रथम, रौनक़ चिल्ड्रन केअर पब्लिक स्कूल ने द्वितीय एवं मोहम्मद आरुष ख़ान ह्यूमन पब्लिक स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में सौम्या सोनकर अलहम्द पब्लिक स्कूल ने प्रथम, ज़ेबा परवीन अलहम्द पब्लिक स्कूल ने द्वितीय एवं नशरा बानो विबग्योर पब्लिक स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं जूनियर वर्ग में ज़िकरा अलहम्द पब्लिक स्कूल ने प्रथम, काजल UPS कोड़रस बुज़ुर्ग ने द्वितीय एवं ज़हरा बानो सलाम ओरिएंटल इण्टर कॉलेज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एकांकी प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय गोकुलपुर ने प्रथम एवं आदर्श कम्पोज़िट विद्यालय चक अहमदपुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। समूहगान प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय कठवारा ने प्रथम, ह्यूमन पब्लिक स्कूल ने द्वितीय, चिल्ड्रन केअर पब्लिक स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस कार्यक्रम में अनवर अली, मोहम्मद नसीम, अब्दुल हलीम, तसव्वर अली, इरफ़ान अहमद, मोहम्मद इरफ़ान, सलाहुद्दीन अंसारी, मोहम्मद रमज़ान, मोहम्मद ऐजाज़, मोहम्मद वसीम, महफूज़ुलहक़, सैयद ख़ुर्शीद, मोहम्मद अशफ़ाक़, आदि सैकड़ों शिक्षक, छात्र-छात्राएँ, अभिभावक एवं विद्यालयों के स्टाफ़ उपस्थित रहे।
इंद्रजीत राजपूत की रिपोर्ट
Author: Vikas Srivastava










