
पीड़ितों की शिकायतों का होगा त्वरित निस्तारण -कमलेश कुमार

नसीराबाद, रायबरेली।
पुलिस अधीक्षक रायबरेली द्वारा कमलेश कुमार प्रभारी निरीक्षक को थाना नसीराबाद की कमान सौंपी गई है। आदेश के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार द्वारा 10 नवम्बर 2024 को कार्यभार ग्रहण कर लिया गया था। प्रभारी निरीक्षक द्वारा 18 नवम्बर 2024 को क्षेत्र के पत्रकारों की बैठक आहूत की गई। उन्होंने बैठक में सभी पत्रकारों का परिचय प्राप्त किया। अपने संबोधन में में उन्होंने कहा कि फरियादियों की समस्याओं का निराकरण उनकी प्राथमिकता होगी। अपराधी या तो सुधर जाए अथवा थाना क्षेत्र छोड़ दें। पत्रकार बंधु मेरे पर्सनल नम्बर पर 24 घंटे सूचना दे सकते हैं। जिस पर अमल किया जाएगा। फरियादी को अपने साथ किसी को साथ लेकर आने की जरूरत नही है। वह निर्भीक होकर थाने आएं और अपनी समस्या से मुझे अवगत कराएं। उनके साथ त्वरित न्याय किया जाएगा। बैठक में में पवन श्रीवास्तव, जगदीश तिवारी, कामता नाथ सिंह, घन श्याम मिश्रा, दुर्गा सिंह, मुस्तक़ीम अहमद, राज कुमार उपाध्याय, लालजी मिश्रा, आशुतोष श्रीवास्तव, मोहित मिश्रा, विजय कुमार, बाटू नकवी आदि पत्रकार उपस्थित रहे।
Author: Vikas Srivastava










