
संदिग्ध परिस्थितियों में विद्यालय में लगी आग, लाखों का माल जलकर राख

रायबरेली।
नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल में अचानक आग लग गई। संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक आग जाने से विद्यालय में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी अनुसार विद्यालय में शिक्षण अवधि के दौरान ही विद्यालय की चौथी मंजिल पर रखे फर्नीचर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की लपटें देखते ही विद्यालय में तैनात शिक्षकों में अफरातफरी मच गई और कर्मचारियों ने तत्काल समरसेबल चला कर आग बुझाने में जुट गए। आग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। हालांकि जब तक फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचती तब तक विद्यालय के कर्मचारियों व शिक्षकों ने आग पर काबू पा लिया था।
विद्यालय के प्रधानाचार्य एस एल प्रजापति ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है कि आखिर आग कैसे लगी। वहीं घटना स्थल पर पहुंचे फायर ब्रिगेड प्रभारी मनीराम सरोज ने बताया कि चौथी मंजिल में फर्नीचर रखा हुआ था जिसमें कतिपय कारणों से आग लग गई थी। मेरी टीम आने से पहले स्कूल के शिक्षकों ने आग पर काबू पा लिया था।
Author: Vikas Srivastava










