Search
Close this search box.

धान की फसल का उत्पादन जानने के लिए कराई क्रॉप कटिंग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 धान की फसल का उत्पादन जानने के लिए कराई क्रॉप कटिंग

किसानों से किया सीधा संवाद

 

गौरीगंज, अमेठी।

जनपद में धान की फसल के उत्पादन और उत्पादकता का आकलन करने के उद्देश्य से अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अर्पित गुप्ता ने तहसील गौरीगंज के ग्राम मेदन मेवई में क्रॉप कटिंग कराई। उन्होंने राजस्व और कृषि विभाग की टीम के साथ किसान राजेश कुमार, अल्ला भेलू, पवन कुमार और ओमप्रकाश के खेतों में जाकर 43.03 स्क्वायर मीटर क्षेत्रफल में धान की कटाई कराई। इसके बाद धान की पिटाई और तौल भी कराया गया। धान की तौल क्रमशः 19.600 किग्रा, 20.100 किग्रा, 15.700 किग्रा और 20.800 किग्रा निकली। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को क्षतिपूर्ति के लिए क्रॉप कटिंग से प्राप्त आंकड़े महत्वपूर्ण होते हैं।

अपर जिलाधिकारी ने किसानों से अपील की कि वे अपना धान नजदीकी सरकारी क्रय केंद्रों पर बेचें ताकि उन्हें फसल का उचित मूल्य मिल सके। उन्होंने पराली न जलाने पर जोर देते हुए किसानों से इसे गौशाला में देने का आग्रह किया और बदले में गोबर खाद का उपयोग कर खेतों की उर्वरता बढ़ाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि पराली का सही उपयोग न केवल पर्यावरण के लिए लाभकारी होगा बल्कि फसल उत्पादन में भी सुधार लाएगा। इस अवसर पर सहायक सांख्यिकी अधिकारी भूलेख भूपेंद्र प्रताप सिंह, राजस्व निरीक्षक उग्रसेन सिंह, लेखपाल मनीष सरोज और कृषि विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। किसान भाइयों ने क्रॉप कटिंग प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी दिखाई।

पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट 

Leave a Comment

और पढ़ें