
विद्यालय स्वास्थ्य कार्यक्रम का प्रशिक्षण आरंभ
नसीराबाद, रायबरेली।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नसीराबाद में छतोह ब्लॉक के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों के विद्यालय स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारम्भ हुआ। अधीक्षक डॉ.आशीष कुमार व डॉ. अजय राजपूत ने बताया कि इस प्रशिक्षण में शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयास से शिक्षकों को स्वास्थ्य और स्वच्छता के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरान्त शिक्षक अपने-अपने विद्यालयों में जाकर बच्चों को स्वास्थ्य और स्वच्छता के महत्व पर जानकारी देंगे ताकि वे स्वस्थ और निरोग रह सकें। एक निश्चित उम्र के बाद बच्चों में होने वाले शारीरिक परिवर्तनों के बारे में भी शिक्षकों को जानकारी दी गई। किशोरावस्था में बच्चों के शारीरिक बदलावों के संबंध में उचित मार्ग दर्शन प्रदान करने के उद्देश्य से यह प्रशिक्षण महत्वपूर्ण है। यह प्रशिक्षण 21 नवंबर तक चलेगा। प्रशिक्षण में 19 शिक्षक/ शिक्षिका प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।कार्यक्रम में सीएचसी अधीक्षक डॉ.आशीष कुमार, डॉ.अजय राजपूत, एआरपी अवधेश सिंह, बीपीएम शैलेश सिंह, प्रमोद कुमार, शिवेन्द्र श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, कविता मिश्रा, बसंत लाल, रंजना श्रीवास्तव, निर्मला सिंह, आशीष श्रीवास्तव, सुदामा देवी, शीला शुक्ला, माशूक खां आदि शिक्षक/शिक्षिका, स्वास्थकर्मी उपस्थित रहे।

पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Author: Vikas Srivastava










