मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्ष‌ण के अंतर्गत तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण का हुआ समापन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्ष‌ण के अंतर्गत तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण का हुआ समापन

 

छतोह, रायबरेली।

शासन के निर्देश के क्रम में ब्लाक संसाधन केंद्र छतोह में ब्लाक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्ष‌ण के अंतर्गत आउट ऑफ स्कूल बच्चों का तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण 23 व 25-26 नवम्बर 2024 को दिया गया। प्रशिक्षण में प्रत्येक विद्यालय से एक नोडल कुल 87 शिक्षक/शिक्षिकाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण में आउट आफ स्कूल बच्चों को किस प्रकार मुख्यधारा में लाना है पर विस्तार से चर्चा करते हुए प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण देने की जिम्मेदारी एआरपी क्रमशः राजर्षि राज शुक्ला, अवधेश सिंह, अशफाक अहमद की थी। प्रशिक्षण सम्पन्न कराने में बी०आर०सी० स्टाफ उत्कर्ष सिंह, मनीष यादव लेखाकार, आजाद, राजेश कुमार, महेश, मनोज, इंद्रजीत, इंद्रकुमार की सक्रिय भूमिका रही।

Vikas Varta
Author: Vikas Varta

Leave a Comment

और पढ़ें