Search
Close this search box.

दो माह से रुका कर्मचारी का वेतन, इलाज के अभाव में पत्नी की हालत गंभीर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दो माह से रुका कर्मचारी का वेतन, इलाज के अभाव में पत्नी की हालत गंभीर

 

नसीराबाद, रायबरेली।

नगर पंचायत नसीराबाद अन्तर्गत मौर्य नगर निवासी श्यामलाल राजकीय इंटर कालेज छतोह में 2011 से चपरासी पद पर कार्यरत हैं। जिनकी सेवानिवृत्ति 2026 में होनी है। श्याम लाल ने बताया कि पिछले दो माह सितंबर व अक्तूबर का वेतन रोक दिया गया है प्रधानाचार्य से प्रार्थना पत्र और मौखिक रूप से कई बार कहा गया लेकिन भुगतान नहीं किया जा रहा है।

श्याम लाल द्वारा बताया गया कि पत्नी बीमार रहती हैं पैसे न मिलने से इलाज नहीं हो पा रहा है जिससे उसका स्वास्थ्य दिन बदिन खराब होता जा रहा है। अपने बचे पी एफ से पैसे निकलना चाह रहा हूं किन्तु पी एफ का भी पैसा नही निकल रहा है। जिसकी शिकायत जिला विद्यालय निरीक्षक रायबरेली से भी की गई है लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई है।जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि प्रकरण जानकारी में नहीं है।

पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट 

Leave a Comment

और पढ़ें