Search
Close this search box.

एक बार फिर सवालों के घेरे में जिला कारागार, निरुद्ध बंदी का पेड़ से लटकता मिला शव 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एक बार फिर सवालों के घेरे में जिला कारागार

कारागार में निरुद्ध बंदी का पेड़ से लटकता मिला शव 

 

रायबरेली।

जिला कारागार रायबरेली में दहेज हत्या के मामले में विचाराधीन एक बंदी का गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता शव पाया गया। चर्चा है कि बंदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस व फोरेंसिक टीम जेल पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

प्राप्त जानकारी अनुसार अमेठी जनपद के मोहनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कंचना ग्राम निवासी वारिस रायनी (28) पुत्र आरिफ रायनी दहेज हत्या के मामले में विगत 5 वर्षों से विचारधीन कैदी के रूप में जिला कारागार रायबरेली में बंद था। गुरुवार को जेल से ही उसने अपने पिता से बातचीत की। जिसके बाद वह अस्पताल के पीछे बागवानी ग्राउंड में चला गया। जेल प्रशासन का कहना है कि जब शाम को बैरक के अंदर जाने के बाद कैदियों की गिनती की गई तो पता चला कि एक कैदी लापता है। उसे खोजा गया तो उसका शव नीम के पेड़ से लटका मिला। तत्काल इसकी सूचना स्थानीय थाने की पुलिस को दी गई और फोरेंसिक टीम भी मौके पर आ गई। शव के परीक्षण करके उसे पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

वहीं जांच करने मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार सदर तेजस्वी त्रिपाठी ने बताया कि जेल में एक बन्दी की मौत हुई है जोकि अमेठी जनपद के रहने वाला था। सीसीटीवी में देखा गया कि वारिस मरने से पहले जेल में जहाँ खेती होती है उधर चला गया। जिधर सीसीटीवी से दिखाई नही देता उधर उसने जाकर पेड़ से अपने गमछे से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। रात 10 बजे मजिस्ट्रेट जांच के लिये मैं जेल आया हूँ। जेल प्रशासन, स्थानीय पुलिस, फोरेंसिक द्वारा शव को नियमानुसार पेड़ से उतार कर पीएम के लिये भेजा गया है। यह कैदी दहेज हत्या के मामले में अंदर था। घटना से पहले उसने अपने घरवालों से फोन के माध्यम से बात की थी।

Leave a Comment

और पढ़ें