
मारपीट करते हुए दरोगा का वीडियो वायरल, एसपी ने किया निलंबित

रायबरेली।
जनपद के डीह थाने में तैनात एक दरोगा का एक युवक से अभद्र व्यवहार करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने दरोगा को निलंबित कर दिया।
प्राप्त जानकारी अनुसार डीह थाने में तैनात दरोगा हिमांशु मलिक द्वारा बाइक सवार का गला दबाते हुए अभद्र व्यवहार कर रहे थे जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो डीह थाना क्षेत्र के इमली तिराहे का बताया जा रहा है। वीडियो में दरोगा हिमांशु मलिक बाइक सवार का गला दबाते हुए अभद्रता करता हुआ नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि यह वही हिमांशु मलिक हैं जिनको घुरवारा चौकी में सेवानिवृत्त फौजी के साथ मारपीट करने के मामले में डीह स्थानांतरित किया गया था। हालांकि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह ने तत्काल कार्यवाही करते हुए दरोगा हिमांशु मलिक को निलंबित कर दिया व सीओ सलोन को जांच का दायित्व सौंपा है।
Author: Vikas Srivastava










