Search
Close this search box.

रेस्टोरेंट संचालक पर कर्मचारी ने लगाया मारपीट का आरोप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रेस्टोरेंट संचालक पर कर्मचारी ने लगाया मारपीट का आरोप

 

रायबरेली।

जनपद के नामी प्रतिष्ठानों में से एक बटोही होटल व रेस्टोरेंट के मालिक संजय गुप्ता पर उनके रेस्टोरेंट के कर्मचारी ने मारपीट का आरोप लगाया है।

प्राप्त जानकारी अनुसार थाना नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बेलीगंज फाटक निकट घण्टाघर निवासी अंकित शर्मा (18) पुत्र श्रवण कुमार शर्मा एसजेएस पब्लिक स्कूल के सामने स्थित बटोही रेस्टोरेन्ट में वेटर का कार्य कर के अपने परिवार का जीवन यापन करता है। विगत 27 नवंबर 2024 की शाम अंकित ने एक ग्राहक के बिल पर त्रुटिवश एक पानी की बोतल का पैसा अलग से चढ़वा दिया जिसकी सूचना ग्राहक ने बटोही रेस्टोरेण्ट मालिक संजय गुप्ता को दे दी। जिस पर आग बबूला होकर बटोही रेस्टोरेंट के मालिक संजय गुप्ता ने सबके सामने होटल पर काम कर रहे अंकित को लात-घूसों व थप्पड़ों के बुरी तरह मारा-पीटा। मारपीट की यह घटना रेस्टोरेंट के सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई। पीड़ित अंकित ने डायल 112 पर फोन किया। मौके पर पुलिस पहुंची परन्तु वहां रेस्टोरेंट संचालक संजय गुप्ता नही मिले। पीड़ित के पिता ने रेस्टोरेंट संचालक से फोन कॉल पर बात की और पूछा कि आपने मेरे लड़के अंकित शर्मा को क्यों मारा? तब रेस्टोरेंट के मालिक संजय ने इसका जवाब दिया कि उसने गलती से बिल पर एक पानी की बोतल का पैसा और जुड़वा दिया था जिससे मुझे गुस्सा आ गया और मैं तुम्हारे लड़के की वजह से अपने रेस्टोरेंट का नाम नहीं खराब करवांऊगा और कहा कि रूको मैं अपना आदमी तुम्हारे पास भेजता हूं। तब तक बटोही रेस्टोरेंट के मैनेजर समीर सिंह आये और पीड़ित से पुलिस वालों के सामने कहा कि तुम मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाओगे और ज्यादा बोलोगे तो तुम्हें व तुम्हारे परिवार वालों को जान से मरवा देंगे।

पीड़ित कर्मचारी ने नगर कोतवाली में रेस्टोरेंट संचालक के विरुद्ध लिखित तहरीर दी है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी आईजीआरएस के माध्यम से शिकायत भेजी है। पीड़ित कर्मचारी ने आरोप लगाया है कि रेस्टोरेंट मालिक ने उनसे मारपीट की जिससे उन्हें चोटें आईं हैं। पीड़ित कर्मचारी ने रायबरेली के एस जे एस स्कूल के सामने स्थित बटोही रेस्टोरेंट पर अपने परिवार के साथ हंगामा काटा और न्याय की गुहार लगाई है।

Leave a Comment

और पढ़ें