Search
Close this search box.

संदिग्ध परिस्थितियों में होटल में लगी आग, जान बचाकर भागे लोग 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संदिग्ध परिस्थितियों में होटल में लगी आग, जान बचाकर भागे लोग 

सवालों के कठघरे में जिले की प्रशासनिक व्यवस्था 

रायबरेली।

लखनऊ के होटल में हुई आग की घटना के बाद भी होटल संचालकों ने कोई सबक लेना उचित नही समझा। इसके अतिरिक्त प्रशासन ने भी दो चार जगहों पर छापेमारी कर अपने दायित्वों से इतिश्री कर अपनी पीठ थपथपा ली। रायबरेली नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत स्थित एक निजी होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। होटल के कमरों में ठहरे लोग आग लगने की खबर पाकर अपनी जान बचाने के लिये बाहर भागे। सूचना पाकर मौके पर डायल 112 और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत करके आग पर काबू पाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली क्षेत्र के झलकारी बाई चौक के निकट स्थित जनपद के वीवीआईपी होटल की श्रेणी में शामिल होटल ओम क्लार्क इन में अचानक आग लग गई। अचानक लगी आग से होटल के कमरों में ठहरे लोगों ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। धुएं के गुबार को देखकर लोगों के होश उड़ गए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो-दो गाड़ियां घटना स्थल पर आग बुझाने पहुंची। होटल में ठहरे दिल्ली निवासी सुजीत पांडे ने बताया कि मैं अपने परिवार के साथ कमरा नंबर 305 में रुका हुआ था। सुबह नहाते समय अचानक लाइट चली गई। इतने में मुझे कुछ गन्ध आई तो मेरे दोस्त ने कहा कि कमरे में धुआं आ रहा है। देखा गया तो पता चला कि होटल में आग लगी है। मैं अपनी बच्ची, वाइफ व उनके भाई को लेकर किसी तरह बाहर निकला। होटल वालों ने फायर सेफ्टी को लेकर किसी भी प्रकार के इंतजाम नहीं किए हुए थे। यहाँ पर न ही कोई स्टाफ था और न कोई सिक्योरिटी अलार्म बजा। किसी तरह हमने अपनी जान बचाई। हमने यहाँ रुकने के लिये 4 से 5 हजार रुपये वन नाईट का दिया था। वहीं ठहरे हुए अन्य ग्राहक सतीश ने बताया कि जब स्मेल आने लगी तो पता चला कि होटल में आग लगी हुई है जहां होटल की तरफ से कोई भी सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई थी। किसी तरह हम लोग कमरों से बाहर निकले। डायल 112 भी मौके पर पहुंची थी। 

वहीं सूत्रों की मानें तो होटल संचालक ने फायर विभाग से एनओसी भी नही ली हुई थी। इस प्रकरण में अग्निशमन अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सुबह लगभग 7:00 बजे के आसपास उन्हें होटल में आग लगने की सूचना मिली। मौके पर तत्काल फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाने लगी। उन्होंने बताया कि समय रहते हमने आग पर काबू पा लिया है। किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है। आग होटल के किचन में लगी थी। आग किसलिए लगी इसकी अभी जांच की जानी बाकी है।

Leave a Comment

और पढ़ें