
सी एम एस ने एसओजी प्रभारी पर लगाया अभद्रता का आरोप
कार्यवाही हेतु एसपी को लिखा पत्र

रायबरेली।
जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने पुलिस अधीक्षक रायबरेली को पत्र लिख कर एसओजी प्रभारी के विरुद्ध उचित कार्यवाही करने की माँग की।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रदीप अग्रवाल ने पत्र में लिखा कि गुरुवार अपराह्न 1:00 बजे मैं वार्ड संख्या 2 पर राउण्ड में था तथा वहां का कार्य पूर्ण कर अपने कक्ष की ओर लौट रहा था तभी सुरक्षा गार्डो ने बताया कि कुछ लोग अपने आप को एस०ओ०जी टीम बताकर वार्ड नं. 2 पर किसी मरीज का बयान दर्ज करने गये थे। मैं वार्ड की तरफ जाने लगा तो वह टीम बाहर आ रही थी जिसमें सभी सिविल ड्रेस में थे। गार्ड के शिनाख्त में मेरे द्वारा पूँछा गया कि कैसे आये हो और क्यों आये हो तो उनके प्रभारी के द्वारा अभद्र भाषा में जवाब दिया गया कि हम सरकारी कार्य से आये हैं। जब मेरे द्वारा इस सन्दर्भ में कहा गया कि न तो आप ड्रेस में है कम से कम आपको मुझसे पूँछकर जाना चाहिए था तो इस पर उनके प्रभारी ने अकड़ते हुए अभद्र भाषा में कहा गया कि हम सरकारी कार्य से आये है। उनके द्वारा बाद में देख लेने की धमकी भी दी गयी। उक्त प्रकरण को लेकर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर उचित कार्यवाही की माँग की।
Author: Vikas Srivastava










