Search
Close this search box.

दंगल कुश्तीः पहलवानों ने दांव-पेंच से जीता लोगों का दिल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दंगल कुश्तीः पहलवानों ने दांव-पेंच से जीता लोगों का दिल

दंगल में हरिओम अयोध्या का रहा पूरा दबदबा, आखिरी कुश्ती की अपने नाम

 

शिवगढ़, रायबरेली।

विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी धनुष यज्ञ श्री कुड़वा वीर बाबा का इनामी दंगल पहलवानों के दांव पेज से संपन्न हुए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार धनुष यज्ञ श्री कुड़वा वीर बाबा का मेला विगत 43 वर्षों से लगातार लगता रहा है, जिसमें विशाल इनामी दंगल का आयोजन किया जा रहा है। इस बार भी मेले के तीसरे दिन विशाल इनामी दंगल देखने को मिला। एलान होते ही पहलवान अपनी-अपनी जीत के लिए जोर आजमाइश करने लगे। पहली कुश्ती मोहित बंगला और दीपक खैरा पहलवान के मध्य हुई जिसमें मोहित विजयी रहे, जिन्हें 500 नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। संजय उन्नाव और विक्रम लखनऊ के मध्य कुश्ती हुई जिसमें संजय विजयी रहे, जिन्हें 501 रुपए का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। हरिओम अयोध्या और विजय कानपुर के मध्य कुश्ती हुई जिसमें हरिओम अयोध्या विजयी रहे जिन्हें 601 रुपए का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। रजत कानपुर और हरिओम अयोध्या के मध्य कुश्ती हुई जिसमें हरिओम विजयी रहे, जिन्हें 750 नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। हरिओम अयोध्या और संजय उन्नाव के मध्य कुश्ती हुई जिसमें हरिओम विजयी हुए जिन्हें 801 रुपए का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मोहित लखनऊ और राहुल कानपुर के मध्य कुश्ती हुई जिसमें मोहित विजेता रहा, जिन्हें 901 रुपए का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अंतिम कुश्ती संदीप लालगंज और मोहित लखनऊ के मध्य हुई जिसमें मोहित लखनऊ विजयी रहा, जिन्हें 1001 रुपए का नगद पुरस्कार व उपहार देकर सम्मानित किया गया। पहलवानों के दांव पेच देखकर उपस्थित दर्शक अपनी निगाहें एक पल के लिए अखाड़े से ओझल नहीं करना चाहते थे। पहलवानों के मध्य बड़ा ही रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। इस मौके पर मेला कमेटी के अध्यक्ष गिरजाशंकर मिश्र, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पवन मिश्रा, थाना निरीक्षक श्याम कुमार पाल, उप निरीक्षक वीरेंद्र यादव, एस आई अनिल जायसवाल दंगल रेफरी राजू मिश्र, राजकिशोर बाजपेई, बी के अवस्थी, नंद किशोर तिवारी, रमाशंकर अवस्थी, उमाकांत अवस्थी, राजेश त्रिवेदी, राजू द्विवेदी समेत सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

कपिल गुप्ता की रिपोर्ट 

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool