दुध्दी को जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा का प्रदर्शन
सोनभद्र।

दुद्धी को जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा ने शनिवार को जिला बनाओ विकास कराओ की आवाज जोरदार ढंग से बुलंद करते हुए, कचहरी के मेन गेट पर प्रदर्शन किया। जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा का समूह द्वारा न्यायिक कार्य से विरत रहकर कोर्ट परिसर के मेन गेट पर जिला बनाओ विकास कराओ के नारे लगाये गए। वक्ता विष्णुकांत तिवारी, प्रेमचंद यादव, कुलभूषण पांडेय, हरनाम सिंह, पवन दुबे ने कहा कि जिला बनाओ की आवाज दो दशक से ज्यादा दिनों से उठाई जा रही है। हमारी मांग है कि चुनावी सभा मे कहा जाता है कि सभी मानकों को पूरा करने वाले दुद्धी को सरकार द्वारा जिला बनाया जाएगा लेकिन सरकार बनने के बाद अभी तक कोई भी निर्णय नही लिया जा रहा है। अधिवक्ता समूह ने जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर अधिवक्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
बी एन यादव की रिपोर्ट









